उत्तराखंड

वेदिक मंत्रोच्चार के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया सुबह चार बजे विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुई। विधि-विधान से पूजा संपन्न होने के बाद निर्धारित शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट बंद किए गए।

वेदिक मंत्रोच्चार के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
पाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का विधिवत समापन हो गया। इस पावन अवसर पर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बाबा केदार के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया सुबह चार बजे विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुई। विधि-विधान से पूजा संपन्न होने के बाद निर्धारित शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट बंद किए गए। इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रागड़, पुलिस उपाधीक्षक अवनी तिवारी और चौकी प्रभारी मुकेश डिमरी सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों और देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी कपाट बंद होने के इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की शीतकालीन पूजा की तैयारियों का क्रम शुरू होगा।
← सभी खबरों पर वापस जाएँ