उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का बनाया मन, अखिलेश यादव को भेजी प्रत्याशियों की सूच

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश में चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का बनाया मन, अखिलेश यादव को भेजी प्रत्याशियों की सूच
श में चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। इसके लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दी गई है। उत्तराखंड सपा के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद 30 विधानसभा सीटों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 15 सीटों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। अब इन सीटों को लेकर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा। सिद्दीकी ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में विपक्षी दलों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करना चाहिए। अलग-अलग चुनाव लड़ने से विपक्ष को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी एकता बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन के तहत सपा को जो भी सीटें मिलेंगी, उन सभी पर पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और गठबंधन के अन्य सहयोगियों को भी समर्थन दिया जाएगा। हालांकि, यदि कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हो पाता है तो समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। अब सभी की निगाहें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले पर टिकी हैं। उनके निर्णय के बाद ही कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे की तस्वीर साफ हो सकेगी।
← सभी खबरों पर वापस जाएँ