उत्तराखंड की 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगी राहत, 1 दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रदेश में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही इन महिलाओं को दिसंबर से राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत करीब 35 हजार कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की थी। घोषणा के अनुसार, आगामी 1 दिसंबर 2026 से बढ़ा हुआ मानदेय दिए जाने की बात कही गई है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासन स्तर पर मानदेय वृद्धि को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वर्तमान मानदेय 9,300 रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बढ़ी हुई राशि का अंतिम विवरण अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है।
बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रदेश में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही इन महिलाओं को दिसंबर से राहत मिलने की उम्मीद है।