उत्तराखंड

मसूरी में बड़ा हादसा टला! यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर 10 मीटर गहरी खाई में गिरा

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच मसूरी में मल्होत्रा होमस्टे के निकट एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।

मसूरी में बड़ा हादसा टला! यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर 10 मीटर गहरी खाई में गिरा
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच मसूरी में मल्होत्रा होमस्टे के निकट एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां हरिद्वार से मसूरी की ओर आ रहा यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर का नंबर DL1VC5507 बताया जा रहा है। वाहन में कई यात्री सवार थे। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन सड़क किनारे सुरक्षा के लिए बनाए गए पैराफिट को तोड़कर सीधे गहरी खाई में जा पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि वाहन खाई में नीचे पेड़ों के बीच जाकर अटक गया। पेड़ों में वाहन के अटकने से वह और नीचे नहीं गिरा, जिससे एक बड़े हादसे की आशंका टल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहाड़ी मार्ग पर इस तरह वाहन का अनियंत्रित होकर खाई में गिरना एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है। खासकर मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों पर जहां रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्रियों के वाहन आवाजाही करते हैं, वहां सावधानी और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। फिलहाल इस हादसे में यात्रियों के घायल होने, दुर्घटना के कारण और रेस्क्यू अभियान को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
← सभी खबरों पर वापस जाएँ