भराड़ीसैंण में आज मनेगा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, CM धामी समारोह में होंगे शामिल
उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर राज्य की अब तक की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों और आने वाले समय की प्राथमिकताओं पर चर्चा हो रही है।

चमोली। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज चमोली जिले के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 10:35 बजे भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं। समारोह के दौरान राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
11 बजे से 12:15 बजे तक समारोह में रहेंगे CM धामी
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 10:35 बजे भराड़ीसैंण पहुंचेंगे। यहां वह सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले समारोह में शामिल होंगे। करीब एक घंटे 15 मिनट तक कार्यक्रम में मौजूद रहने के बाद दोपहर 12:15 बजे उनका देहरादून के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।
राज्य स्थापना दिवस पर विकास यात्रा पर रहेगा फोकस